फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद खुले बाजार, कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां

विज्ञापन
न्यू बस स्टैंड में लोगों की भीड़ दे रही कोरोना महामारी को न्योता। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय में पहुंचते ही लोग सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ाते साफ देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं, कई लोग बिना मास्क भी बाजार में आवाजाही कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि प्रशासन की ओर से बार-बार आग्रह करने के बावजूद लोग कोविड नियमों का पालन करना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। ऐसे हालातों में लोगों की लापरवाही उनके साथ परिवारों पर भी भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के पास भी इसके बारे मेें कई शिकायतें पहुंची हैं। शिकायतों के आधार पर अब शहर में शिक्षकों की सर्विलांस टीमें तैनात कर दी गई हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग को भी कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान करने संबंधित निर्देश प्रशासन की ओर से जारी किए गए हैं।
शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के बाद सोमवार को लोगों की काफी भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी। कई लोग शहर स्थित दुकानों में हाथों को बिना सैनिटाइज किए खरीदारी करते दिखे। इसके अलावा सब्जी मंडी और बैंक परिसरों के बाहर भी लोगों की भीड़ जुटी रही, जिन्हें सामाजिक दूरी का पाठ पढ़ाने के लिए पुलिस कर्मी भी नहीं दिखे। ऐसे में लोगों की कोविड नियमों को लेकर बरती जाने वाली लापरवाही आने वाले समय में भारी पड़ सकती है। इतना ही नहीं, दुकानों में भी नो मास्क, नो सर्विस के पोस्टर लगा कर महज इतिश्री की गई है। लोगों के हाथों को साफ करवाने के लिए इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़कर शेष दुकानों में सैनिटाइजर तक का प्रबंध भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि शहर में सोमवार को अत्यधिक भीड़ रही है। कोविड-19 को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के बारे में बार-बार लोगों से पालन करने के बारे में आग्रह किया गया है। बावजूद इसके लोग इन्हें हल्के में ले रहे हैं। नतीजतन, अब लोगों को कोविड नियमों का पालन करवाने के लिए अध्यापकों की सर्विलांस टीमें तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें