फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक महीने से अंधेरे में कट रहीं लोगों की रातें

Mon, 22 Jun 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी उपमंडल के कई गांवों में नियमित नहीं हो रही है बिजली की आपूर्ति
विज्ञापन

साच पावर हाउस में तकनीकी खराबी आने के कारण बाधित हो रही आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। उपमंडल की अधिकांश पंचायतों में करीब एक माह से बिजली का संकट है। साच पावर हाउस में तकनीकी खराबी आने के कारण क्षेत्र के कई गांवों में नियमित विद्युत आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों को अंधेरे में रातें बितानी पड़ रही हैं। लोगों ने सरकार और बिजली बोर्ड से शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।

ग्रामीणों में मान सिंह, सोनी सिंह, देवराज, पवन कुमार, अमर चंद, अजय ठाकुर और विश्वजीत ने कहा कि वर्तमान में केवल किलाड़ मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों में ही बिजली आपूर्ति अपेक्षाकृत सुचारू रखी जा रही है। अधिकांश पंचायतों के लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोग एक माह से अंधेरे में रातें बिता रहे हैं। दुर्गम पांगी क्षेत्र की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 11 केवी विद्युत लाइन को किलाड़ तक पहुंचाने का कार्य जारी है। यह अभी पूरा नहीं हुआ है। वहीं, सोलर प्लांट का ट्रायल भी हो चुका है। बावजूद इसके क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई है। बिजली बोर्ड प्रबंधन का कहना है कि माहलू नाला स्थित 100 किलोवाट क्षमता के पावर हाउस और 900 किलोवाट क्षमता वाले साच नाला पावर हाउस को 20 वर्षों के लिए एक निजी कंपनी को लीज पर दिया गया है। बोर्ड को उम्मीद है कि इससे भविष्य में बिजली उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता सुनील चंदेल ने बताया कि दोनों पावर हाउस निजी प्रबंधन को सौंपे जा चुके हैं। विद्युत आपूर्ति को जल्द सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थिति सामान्य होने पर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें