फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोगों ने जंगल की आग पर काबू पाकर बचाए रिहायशी मकान

Wed, 04 Nov 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुपाहड़ा पंचायत में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई थी आग, लपटें घरों तक पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन

अजय ठाकुर समेत ग्रामीणों की तत्परता से सैकड़ों पेड़-पौधों और वन्य जीवों को भी बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। कुपाहड़ा पंचायत के जंगल में अज्ञात व्यक्ति की ओर से लगाई गई आग से आसपास के रिहायशी मकानों पर खतरा मंडराने लगा। आग तेजी से फैल रही थी। समय रहते ग्रामीणों ने मोर्चा संभालकर लपटों को घरों तक पहुंचने से रोक दिया। इससे बड़ा अग्निकांड टल गया।
जंगल में आग लगने का पता चलते ही पंचायत निवासी अजय ठाकुर ने अग्निशमन और वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद वह भवानी ठाकुर, राज ठाकुर, वार्ड सदस्य गुगु भाई और अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर आग बुझाई और उसे आगे फैलने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान कांता देवी ने कहा कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो सैकड़ों पेड़-पौधे, वन्य जीव और कई रिहायशी मकान इसकी चपेट में आ सकते थे। उन्होंने लोगों से जंगलों में आग न लगाने और कहीं भी आग दिखने पर तुरंत वन रक्षक, वन विभाग या अग्निशमन विभाग को सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें