फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 10 हजार रुपये की घोषणा अधर में, इंतजार करते रहे चतुर्थ श्रेणी पेंशनर

Wed, 04 Nov 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिम आंचल पेंशनर संघ सलूणी की बैठक में उठी भुगतान की मांग, लंबित एरियर और डीए को लेकर भी जताई नाराजगी
विज्ञापन

11 दिसंबर को सलूणी में होगी संघ की जिला स्तरीय गोष्ठी, पेंशनरों की समस्याओं पर बनेगी रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 10 हजार रुपये देने की प्रदेश सरकार की घोषणा अब तक पूरी नहीं हो पाई है। घोषणा के बावजूद पात्र पेंशनरों के खातों में राशि नहीं पहुंचने से उनमें नाराजगी है।
बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सलूणी में हिम आंचल पेंशनर संघ खंड सलूणी की बैठक में इस मुद्दे पर सरकार के प्रति रोष जताया गया। पेंशनरों ने घोषित राशि जल्द जारी करने के साथ लंबित एरियर और महंगाई भत्ते का बकाया चुकाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

खंड अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने मुख्यमंत्री की ओर से पांच प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने पर सरकार का आभार जताया। साथ ही कहा कि अन्य लंबित देनदारियों का भुगतान भी जल्द किया जाना चाहिए, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

बैठक में भीलो राम पुत्र ब्रिज राम के संघ की सदस्यता लेने पर स्वागत किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि संघ की जिला स्तरीय गोष्ठी 11 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह सलूणी में आयोजित की जाएगी। इस दौरान सह सचिव मनु देन, मुख्य सचिव रमेश कुमार राया, कैशियर मोहन लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हंसराज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें