फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोग योग से सीख रहे रोग भगाने के गुर

Fri, 02 Jun 2023 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आयुष विभाग चंबा और प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था की ओर से चंबा के मुख्य चौगान नंबर-1 में रोजाना सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर की शुरुआत में महज तीन लोग ही इसमें शामिल हुए लेकिन अब अधिकाधिक लोग पहुंच कर योग क्रियाएं सीख रहे हैं। कई लोग ऑनलाइन वीडियो के जरिये भी शिविर के साथ जुड़ कर योगाभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने बताया कि चंबा चौगान से शुरू हुई यह मुहिम अब शहर के विभिन्न वार्डों और पंचायत स्तर पर जोरशोर से चल रही है। आयुष विभाग के जिला आयुष अधिकारी डॉ. किरण शर्मा, डॉ. योगेश जरियाल, डॉ. कुलविंदर संधू, डॉ. सचिन शर्मा, डॉ. मिनाक्षी, डॉ. ईशा, डॉ. वंदना, डॉ. राजिंद्र, डॉ. कीर्ति, डॉ. सुशील, डॉ. राजीव, डॉ. हुमा, डॉ. सीमा, डॉ. एकता, इंदु बाला, योगिंद्र गुलेरिया, बलबीर, केवल कृष्ण, मीनाक्षी, योग प्रशिक्षक मीना कुमारी लोगों को योग सिखा रहे हैं। जिला आयुष अधिकारी किरण शर्मा ने बताया कि योग स्वस्थ व्यक्ति को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इस समय चंबा के चौगान, सुल्तानपुर, हटनाला और जनसाली वार्ड के साथ-साथ भड़ियांकोठी, जल्ला, किहार, खज्जियार, बरोर, मंजीर, पल्यूर, बाग, भरमौर आदि में योग शिविर चल रहे हैं। आगामी समय में जिले की अधिकतम पंचायतों तक तहत प्रत्येक घर में योग मुहिम को पहुंचाना उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें