फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: असमंजस में लोग, कहा-हमें कभी बताया ही नहीं गीला और सूखा कचरा देने का शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद ने चार दिन सूखा और तीन दिन सूखा कचरा वार्डों से उठाने के आदेश तो दिए हैं। मगर इन आदेशों को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। लोग इस बारे में जागरूक नहीं है। ऐसे में गीला और सूखा कचरा एक साथ सफाई कर्मचारियों को थमा रहे हैं। इन आदेशों को लेकर नगर परिषद ने लोगों को जागरूक नहीं किया है।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अब नगर परिषद के साथ प्रशासन भी अपना सहयोग दे रहा है। इसके लिए उपायुक्त ने नगर परिषद को निर्देश दिए हैं कि शहर का सूखा और गीला कचरा अलग-अलग दिनों में उठाया जाएगा। इसको लेकर नप ने सफाई कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। इसको लेकर नगर परिषद ने जुर्माना भी रखा है। मगर, लोगों इन आदेशों के बारे में अनजान हैं और पहले की तरह एक ही दिन में गीला और सूखा कचरा दे रहे हैं। कुलदीप गुप्ता, जगदीप सिंह, गोतम सिंह, गोविंद कुमार, विश्वनाथ सिंह, महिंद्र सिंह और गौरव कुमार ने बताया कि उन्हें इस बारे जागरूक नहीं किया गया है कि सूखा और गीला कचरा कब सफाई कर्मचारियों को दें।

उधरए परिषद के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। प्रशासन के निर्देशानुसार अलग-अलग दिन गीला और सूखा कचरा एकत्रित करने के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें