फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत पर तीमारदारों ने मचाया हंगामा

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में हुये हंगामे के दौरान जुटी लोगो की भीड़। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात को तीमारदारों ने मरीज की मौत पर हंगामा कर दिया। तीमारदारों ने आरोप लगाया कि उनके मरीज की मौत के लिए डॉक्टर जिम्मेदार है। गुस्साए परिजनों ने आपातकालीन कक्ष के बाहर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ हल्ला बोला।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में लेंटर से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए पहुंचाया गया। व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट लगी थी, जिसके चलते वह बेसुध हो गया था। आपातकालीन कक्ष में तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के साथ संबंधित विभाग के विशेषज्ञ को स्थिति की जानकारी देते हुए उन्हें आपातकालीन कक्ष में बुलाया। फोन पर सूचना मिलने पर विशेषज्ञ पहुंच भी गए।
मरीज की जांच करने के बाद उसकी हालत को देखते हुए विशेषज्ञ ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन, तीमारदार इससे पहले कि उसे टांडा ले जाते, मरीज ने दम तोड़ दिया। इस पर गुस्साए तीमारदारों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप करने के बाद ही मामला शांत हुआ। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, डॉक्टर के मुताबिक मरीज को बचाने का हरसंभव प्रयास किया गया, लेकिन सिर में गंभीर चोट की वजह से उसकी मौत हो गई। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत पर तीमारदारों ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की सचाई का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहन सिंह ने बताया कि लेंटर से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। मरीज की हालत काफी नाजुक थी। डॉक्टर ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन गंभीर चोट के चलते वह नहीं बच पाया। तीमारदारों के चिकित्सक पर आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें