चंबा। प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की चंबा इकाई ने अखिल भारतीय पेंशनर दिवस पर बचत भवन चंबा में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसमें पांगी, भरमौर, सलूणी, भलेई, सिहुंता, चुवाड़ी, मैहला और चंबा के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में एचएएस अधिकारी मनीष चौधरी मुख्यातिथि थे। इन्हें शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पेंशनरों में ज्ञान सिंह चौहान, बृज लाल, होशियार सिंह, हंस राज, धर्म चंद शर्मा, हंसराज, ओंकार सिंह, बशीर मोहम्मद, पवन कुमार, कमलेश खत्री को सम्मानित किया गया।
पेंशनर संघ जिला चंबा के अध्यक्ष पीसी ओबराय ने पेंशनर दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह दिवस देश के हर जिले में मनाया जाता है। ओबराय ने कहा कि पेंशन दिलाने के लिए केंद्र सरकार से सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए केडीएस नाकारा ने वर्ष 1978 में केंद्र सरकार से लिखित रूप से गुहार लगाते मामला भारत के सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाया था। इसके बाद अदालत ने 17 दिसंबर, 1989 में यह एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। इससे पेंशनरों को अब तक राहत मिल रही है। अब हर जिले में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया है। इस मौके पर ज्ञान सिंह चौहान,बृज लाल, ओमकार सिंह, पवन कुमार, कृष्णा चंद सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे। संवाद