हिम आंचल संघ की बैठक में डीए की किस्त और जुलाई 2026 से देय एरियर का मुद्दा उठा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिम आंचल संघ इकाई चंबा की मासिक बैठक शनिवार को जिला मुख्यालय में अध्यक्ष प्रेम सिंह बेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और वित्तीय हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
सदस्यों ने महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त और जुलाई 2026 से देय एरियर का भुगतान जल्द करने की मांग उठाई।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि सरकार की ओर से पांच प्रतिशत डीए की घोषणा के बाद हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों की महंगाई भत्ते की दर 10 से बढ़कर 13 प्रतिशत हो गई है। इससे कुछ राहत मिली है, लेकिन बढ़ती महंगाई के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सभी देय वित्तीय लाभ समय पर मिलना जरूरी है।
पेंशनरों ने सरकार से आग्रह किया कि डीए की बढ़ी हुई किस्त और उससे संबंधित बकाया राशि के भुगतान में देरी न की जाए। लंबे समय से लंबित वित्तीय मामलों का भी प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि बुजुर्ग पेंशनरों को आर्थिक परेशानी न झेलनी पड़े। बैठक में सोभिया राम, देवी प्रसाद, शैलेश राणा, मान सिंह, पवन बेदी, कर्म चंद सहित संघ के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।