फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी के परमार धार में भारी बारिश से बही मटर की फसल

Sun, 19 Jul 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य नगदी फसलों को भी नुकसान, किसानों के खेतों में भरा पानी और मलबा
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग- जल्द सर्वे करवाकर नुकसान का आकलन करे प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय उपमंडल पांगी की कुमार पंचायत के परमार धार क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 9:30 बजे मूसलाधार बारिश से किसानों की मटर की फसल बह गई।
क्षेत्र में अचानक मूसलाधार बारिश शुरू होने से किसानों की मटर सहित अन्य नगदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। पंचायत के उपप्रधान मान सिंह ने बताया कि तेज बारिश से खेतों में पानी और मलबा भर गया। इससे मटर की फसल के साथ अन्य फसलें भी प्रभावित हुई हैं। कई खेतों में भूमि कटाव होने से किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार घाटी में लगातार बदलते मौसम और अचानक हो रही भारी बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। मटर इस क्षेत्र की प्रमुख नगदी फसल है। मौजूदा समय में फसल को हुए नुकसान से कई किसान परिवारों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का जल्द सर्वे करवाकर नुकसान का आकलन करने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आवासीय आयुक्त पांगी अमन दीप सिंह ने बताया कि भारी बारिश से किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को हुए वास्तविक नुकसान का आकलन प्रशासनिक सर्वे के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। नायब तहसीलदार नाजिर हुसैन ने बताया कि भारी बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। जान-माल की हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें