फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नौ घंटे फंसे रहे जागरण, दर्शन करने कार्तिक स्वामी मंदिर गए 200 श्रद्धालु

Sun, 19 Jul 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
धनोल के पास लाहल में भूस्खलन होने के कारण मार्ग पर थमी वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन

सड़क के किनारे करते रहे इंतजार, शाम पांच बजे मार्ग खुला तो सुरक्षित लौटे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। हड़सर-कुगति मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण कार्तिक स्वामी मंदिर से लौट रहे 200 श्रद्धालु नौ घंटे तक फंसे रहे। शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर में जागरण और दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।
रविवार सुबह 8 बजे धनोल के पास लाहल नामक स्थान पर भूस्खलन हो गया। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। इससे मंदिर से लौट रहे श्रद्धालु भी वहां फंस गए। स्थानीय लोगों ने मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना लोक निर्माण विभाग को दी। विभाग ने जेसीबी मशीन मार्ग को बहाल करने के लिए भेजी। श्रद्धालुओं को सड़क के किनारे मार्ग बहाल होने के लिए इंतजार करना पड़ा। शाम पांच बजे बाद मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो पाया। उसके बाद ही श्रद्धालु वापस अपने घरों की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 14 अप्रैल को कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट खुले हैं। तब से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। जिले के हर क्षेत्र से लोग अपनी मन्नत पूरी होने पर जागरण देने के लिए जाते हैं। शनिवार को भी जागरण देने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा थी। यही वजह रही कि जब रविवार को मार्ग बंद हुआ तो सभी श्रद्धालु फंस गए। हालांकि, भूस्खलन के कारण कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि मार्ग को बहाल करने के लिए जेसीबी भेज दी गई थी। शाम को मार्ग बहाल कर सभी श्रद्धालुओं को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें