फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नोटिस के जवाब से संतुष्ट नहीं पीसीबी, फिर भेजा जाएगा नोटिस

Mon, 27 Jul 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो ठेकेदारों ने नहीं दिया नोटिस का जवाब, रिमाइंडर के लिए फिर भेजे नोटिस
विज्ञापन

पावर हाइड्रो प्रोजेक्ट की डंपिंग साइटों में सुरक्षा के लिए नहीं लगाए थे क्रेट वर्क

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चांजू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट निर्माण करने वाली सरकारी एजेंसी एचपीसीएल ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। इसके चलते पीसीबी दोबारा से उन्हें नोटिस जारी करेगा।
दो ठेकेदारों ने अभी तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है। उन्हें भी रिमाइंडर के रूप में नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी यदि जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ बोर्ड कड़ी कार्रवाई कर सकता है। बरसात से पहले कंपनी को नाले के किनारे बनी डंपिंग साइटों को क्रेट वर्क लगाकर सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए थे। उसके ऊपर कंपनी और ठेकेदारों ने अमल नहीं किया।
विज्ञापन


बरसात शुरू होने पर पीसीबी ने डंपिंग साइटों का औचक निरीक्षण किया तो वहां हालात पहले की तरह ही मिले। इसके चलते सरकारी एजेंसी एचपीसीएल और दो ठेकेदारों को नोटिस जारी किए थे। उनसे 15 दिन में जवाब देने को कहा था। सरकारी एजेंसी के अलावा ठेकेदारों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया जबकि सरकारी एजेंसी ने जो जवाब दिया, उससे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड संतुष्ट नहीं है। यही वजह है कि तीनों को दोबारा से नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट बनाने वाली सरकारी एजेंसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। इसलिए उन्हें दोबारा नोटिस जारी किया जाएगा जबकि दो ठेकेदारों को भी रिमाइंडर के तौर पर दोबारा नोटिस भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें