फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पर्यावरण प्रदूषित करने पर नगर परिषद को पीसीबी का नोटिस

Sat, 16 May 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा शहर के आस पास के ईलाकों में कचरे से उठता धुंआ। संवाद।
विज्ञापन
जवाब मांगा, पिछले कुछ दिनों से कचरे में लग रही थी आग, धुएं से परेशान थे लोग
विज्ञापन

सफाई ठेकेदार शहर से कचरा इकट्ठा कर आसपास के इलाकों में लगा रहे ठिकाने
कचरा ज्यादा होने पर लगाई जा रही आग, पर्यावरण को हो रहा है भारी नुकसान
प्रवीण कुमार
चंबा। कचरे में लगाई जा रही आग को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर परिषद चंबा को नोटिस जारी किया है। सात दिन में इस संबंध में जवाब भी मांगा है।
पिछले कुछ दिन से शहर और आस पास के इलाकों में कचरे के ढेरों में आग लगने के मामले सामने आ रहे थे। इससे वातावरण को भी काफी नुकसान हो रहा था। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से की। अधिकारियों ने जब सुल्तानपुर, हरदासपुरा, करियां में निरीक्षण किया तो वहां कचरा सुलगता हुआ मिला। उससे उठता धुंआ आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर रहा था। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पीसीबी ने नगर परिषद को नोटिस जारी किया है। इस कारगुजारी की रिपोर्ट शिमला भी भेजी है ताकि नगर परिषद के खिलाफ ठोस कार्रवाई हो सके। जिस प्रकार कचरे से दमघोंटू प्रदूषित धुआं उठ रहा था, उसमें लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। कुंराह कूड़ा संयंत्र बंद पड़ा है। नगर परिषद के पास कचरा निष्पादित करने के लिए कोई भी उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सफाई ठेकेदार दिन में शहर का कचरा इकट्ठा कर रात के समय आसपास के इलाकों में ठिकाने लगा रहे हैं। जब वहां पर कचरा अधिक हो जाता है तो उसमें आग लगा दी जाती है।

आठ बार जारी हो चुके हैं नोटिस
इससे पहले भी पीसीबी नगर परिषद को आठ नोटिस जारी कर चुका है। इसका जवाब देना भी नगर परिषद ने जरूरी नहीं समझा। ऐसे में इस बार जारी हुए नोटिस का जवाब नप देगी, इसका अंदाजा लगाना भी काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचरे में लग रही आग से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा था। इसलिए नगर परिषद को नोटिस जारी करके इस संबंध में जवाब मांगा गया है। लोगों की शिकायतें आई हैं कि सफाई ठेकेदार उनके इलाकों में शहर का कचरा फेंक रहे हैं। - राहुल शर्मा, सहायक अभियंता, पीसीबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें