फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भोले दी बरात चली... पर खूब झूमे दर्शक

Sat, 16 May 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सलूणी में जातर के दौरान सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रस्तुति देते गायक काकू राम ठाकुर:
विज्ञापन
नाग जातर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में काकू राम ने जमाया रंग
विज्ञापन

स्कूली विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों को भी खूब मिली सराहना

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। ऐतिहासिक नाग जातर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या ने सलूणी को लोक संस्कृति और संगीत के रंग में रंग दिया।
शाम ढलते ही सांस्कृतिक मंच पर शुरू हुए कार्यक्रम ने ऐसा रंग जमाया कि पूरा पंडाल देर रात तक तालियों, संगीत और उल्लास से गूंजता रहा। लोक गायक काकू राम की लोकप्रिय गीत भोले दी बरात चली और मितरां दा ना चलदा गाने की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। युवाओं से लेकर महिलाएं और बुजुर्ग लोक धुनों पर थिरकते नजर आए। दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे हुआ। इस दौरान एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। 6:30 बजे मिनरवा पब्लिक स्कूल सलूणी के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। नन्हे कलाकारों ने अपनी कला और रंगारंग नृत्य से सभी का मन मोह लिया। इसके बाद हिमगिरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। स्थानीय कलाकारों ने भी गायकी से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। गायक फौजी नरेंद्र कुमार योगी और गायिका आंचल ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी और लोक गीत प्रस्तुत किए। उनके गीतों पर पूरा पंडाल झूम उठा। दो दिवसीय नाग जातर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध लोक परंपरा और संस्कृति को भी जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें