फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी से वार्ड में मरीजों को मिलेंगी बेहतर सेवाएं : डॉ. प्रदीप

Wed, 24 Dec 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों को अपना इलाज करवाने में किसी प्रकार की मुश्किल नहीं होगी। ओपीडी से लेकर वार्ड में मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह बात चिकित्सा अधीक्षक का पदभार संभालने के उपरांत डॉ. प्रदीप सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्हें फोरेंसिक मेडिसन विभाग के प्रोफेसर के साथ चिकित्सा अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार स्वास्थ्य सचिव ने सौंपा है। ऐसे में उन्होंने अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए रूपरेखा बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मरीज के हर दुख तकलीफ का इलाज समय पर होगा। उन्हें समय पर इलाज पाने के लिए किसी के पास शिकायत लेकर नहीं जाना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर मरीजों को समय पर इलाज देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि आपातकालीन कक्ष में मरीजों के साथ तीमारदारों की ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसे हालातों में डॉक्टर के लिए मरीज का इलाज करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस दिशा में भी उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें