फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट का शुल्क जमा कराने के लिए आधा घंटा खड़े रहे मरीज

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में कंप्यूटर में खराबी के चलते शुल्क जमा करवाने के लिए इंतजार में बैठे लोग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। स्थानीय मेडिकल कॉलेज में वीरवार को मरीजों के आधे घंटे तक कोई भी टेस्ट नहीं हो पाए। टेस्ट से पहले मरीजों को कैश काउंटर पर शुल्क जमा करवाना पड़ता है। इसकी रशीद दिखाने के बाद ही मरीजों के प्रयोगशाला में टेस्ट किए जाते हैं।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह नौ बजे कैश काउंटर के कंप्यूटर में खराबी आने की वजह से मरीजों के टेस्ट का शुल्क जमा नहीं हो सका। आधे घंटे तक मरीज काउंटर के बाहर लंबी कतारों में खड़े रहे। आधे घंटे के बाद जब तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया गया, उसके बाद ही मरीजों के टेस्ट का शुल्क जमा हो पाया। इस दौरान महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। टेस्ट शुल्क की रशीद मिलने के बाद ही मरीज प्रयोगशाला में टेस्ट करवाने के लिए पहुंचे।
मरीजों का कहना है कि कैश काउंटर में शुल्क जमा करवाने की जगह प्रयोगशाला में ही टेस्ट का शुल्क लिया जाए, जिससे मरीजों को शुल्क जमा करवाने के लिए कैश काउंटर के बाहर लंबी कतारों में न खड़ा होना पड़े। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहन सिंह ने बताया कि कंप्यूटर में तकनीकी खराबी आने की वजह से थोड़ी देर के लिए शुल्क जमा करने में परेशानी हुई थी। समस्या का कुछ ही देर बाद ही समाधान कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें