फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मरीज भुगत रहे डॉक्टरों की कमी का खामियाजा

Wed, 12 Apr 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों की कमी का खामियाजा मरीज भुगत रहे हैं। एक तरफ जहां स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन लोगों को कोरोना से बचने के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से मना कर रहे हैं तो वहीं मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर लंबी कतारों में मरीज भीड़ में खड़े होकर घंटों अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जब अमर उजाला की टीम ने मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का जायजा लिया तो मेडिसन ओपीडी के बाहर दोनों तरफ मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाएं, पुरुष और बच्चे अपनी बारी के इंतजार में आने के लिए लाइनों खड़े दिखे। ओपीडी में मात्र एक विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर रहा था। इसके चलते मरीजों को अपनी जांच करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। जो मरीज लाइन में सबसे आखिरी में खड़े थे वे इस बात को लेकर परेशान थे कि उनका नंबर कब आएगा। इसके चलते कुछ मरीज फर्श पर ही बैठकर इंतजार कर रहे थे। यही हाल सर्जरी ओपीडी के बाहर भी देखने को मिला। ओपीडी में एक विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर रहा था जबकि ओपीडी के बाहर दर्जनों की संख्या में मरीज लाइनों में खड़े थे। सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की ये लाइनें ओपीडी के बाहर लगी रहीं। इसके अलावा महिला ओपीडी में भी यही हाल देखने को मिला। महिलाएं कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करती दिखीं।

मरीजों को विशेषज्ञों की कमी के कारण इस प्रकार की परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकार से चंबा में विशेषज्ञों की तैनाती करने की मांग की गई है। फिलहाल सभी ओपीडी में मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। -डॉ. पंकज गुप्ता, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें