फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क पर फिसलन से अस्पताल गिरते-संभलते पहुंच रहे मरीज

Fri, 30 Jan 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में भरमौर के पास मार्ग पर रास्ते पर जमी बर्फ।संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। नागरिक अस्पताल भरमौर तक पहुंचना मरीजों व तीमारदारों के लिए मुश्किल हो गया है। बर्फबारी के बाद भरमौर हेलिपैड मार्ग पर फिसलन बढ़ गई है। पैदल चलने वाले राहगीर सड़क पर जमी बर्फ में फिसल रहे हैं। इससे उन्हें चोट लगने का भी खतरा पैदा हो गया है। अभी तक कोई भी राहगीर इस फिसलन के कारण भले ही चोटिल नहीं हुआ है लेकिन आगामी दिनों में राहगीरों के चोटिल होने के मामले सामने आ सकते हैं। इससे बचाव को लेकर स्थानीय लोग इस मार्ग पर रेत डालने की मांग कर रहे हैं ताकि सड़क पर फिसलन कम हो सके।
विज्ञापन


लोगों में सुरेंद्र, मान सिंह, रवि कुमार, केवल, होशियार सिंह, देसराज और प्रताप चंद ने बताया कि सड़क पर फिसलन होने से वहां से गुजरने वाला हरेक राहगीर परेशान हो रहा है। चौरासी मंदिर के लिए भी आना-जाना कठिन हो गया है। उधर उपमंडल अधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को मार्ग पर बर्फ के ऊपर रेत डालने के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें