फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हेलिकॉप्टर सेवा मिलने से पहले मरीज ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट दर्द से पीड़ित मरीज को किलाड़ से किया था कुल्लू रेफर
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को लेकर पांगी प्रशासन को दी थी सूचना
पांगी में हेलीकॉप्टर पहुंचने से पहले ही मरीज की अस्पताल में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में हेलिकॉप्टर सेवा मिलने से पहले ही मरीज ने दम तोड़ दिया। मरीज की हालत को देखते हुए उसे किलाड़ से कुल्लू रेफर किया गया था लेकिन सड़कें बंद होने के कारण उसे हेलिकॉप्टर के जरिये ही कुल्लू पहुंचाया जा सकता था। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने पांगी प्रशासन को मरीज की हालत के बारे में सूचना दे दी लेकिन हेलिकॉप्टर के पांगी पहुंचने से पहले ही मरीज ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान प्रेम सिंह (58) निवासी शौर के रूप में हुई है जो चार दिन पहले पेट दर्द की हालत में एंबुलेंस के जरिये उपचार के लिए किलाड़ अस्पताल पहुंचाए गए थे। शुक्रवार को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर किया गया। सड़कें भारी बर्फबारी के कारण बंद हो चुकी थीं। इसलिए मरीज को कुल्लू पहुंचाने के लिए सिर्फ हेलिकॉप्टर ही एक माध्यम था। इससे पहले कि मरीज को हेलिकॉप्टर की सेवा मिल पाती, शनिवार सुबह मरीज ने किलाड़ अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। सड़कें बंद होने के कारण परिजन शव को भी घर लेकर नहीं जा सके। शव किलाड़ अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।
कार्यकारी स्वास्थ्य खंड चिकित्सा अधिकारी किलाड़ डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि चार दिन पहले पेट दर्द की हालत में मरीज को लाया गया था। जैसे ही उसकी तबीयत अधिक खराब हुई तो उस बाबत प्रशासन को अवगत करवाया। शनिवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी आवासीय आयुक्त पांगी रमन घरसंगी ने बताया कि जैसे ही अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें मरीज की हालत के बारे में बताया तो उन्होंने सरकार से मरीज के लिए हेलिकॉप्टर की मांग कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें