चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एक मरीज पर मारपीट करने का आरोप है। आरोप है कि उसके सामने जो भी व्यक्ति आया, उसे पीटने लगा। वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
तीमारदारों ने उस व्यक्ति को पकड़कर आपातकालीन कक्ष में पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे शांत किया। साथ ही उसके इलाज के लिए जरूरी दवाई और परामर्श उनके परिजनों को दिए। अस्पताल की चौथी मंजिल में वीरवार सुबह के समय अचानक मरीज अन्य लोगों से हाथापाई करने पर उतारू हो गया। कुछ देर बाद हालात सामान्य हो गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि मरीज के अचानक अन्य लोगों से मारपीट का मामला सामने आया था, जिसे बाद में सुलझा दिया गया। संवाद