चंबा। जल शक्ति विभाग के सर्किल चंबा में चार कनिष्ठ अभियंता पदोन्नत होकर सहायक अभियंता बने हैं। हालांकि, अभी तक सरकार ने उन्हें नई तैनाती नहीं दी है।
कनिष्ठ अभियंता के पद पर सेवाएं दे रहे दीक्षित कुमार, दीपांकर मजूमदार, महेश्वर शर्मा और मंगल दास अब बतौर सहायक अभियंता सेवाएं देंगे। अधीक्षण अभियंता राजेश मोगरा ने उन्हें वीरवार को पहले पदोन्नत होने पर बधाई दी। साथ ही बड़े पद की जिम्मेदारी से भी अवगत करवाया। यह भी समझाया कि पद बढ़ने से उनकी लोगों की प्रति जिम्मेदारी भी बढ़ गई हैं। विभाग की जनकल्याण स्कीमों को लोगों तक पहुंचाने में अपना पूरा योगदान दें। संवाद