फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार में यात्री करते रहे इंतजार, स्टार्ट ही नहीं हो पाई बस

Wed, 03 Dec 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार से चंबा के लिए चलने वाली सरकारी बस स्टार्ट ही नहीं हुई। इसके चलते यात्रियों को टैक्सी या पैदल अपनी यात्रा करनी पड़ी। यात्रियों ने निगम प्रबंधन पर खटारा बसें भेजने का आरोप लगाया और अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान देसराज शर्मा भी बुधवार सुबह लोगों के बुलाने पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वह इस समस्या को लेकर शीघ्र ही उपायुक्त से मुलाकात करेंगे। आए दिन बस खराब होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
यात्री अनिल, सन्नी, अशोक, बंटी, रोहित, राकेश, साेनू, जितेंद्र और विवेक ने बताया कि सुबह 8:15 बजे बस चंबा के लिए रवाना होती है। जैसे ही चालक ने बस को स्टार्ट करने के लिए चाबी घुमाई तो उसमें कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। काफी देर तक चालक व परिचालक बस को स्टार्ट करने का प्रयास करते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

उन्होंने सवारियों को बस खराब होने के बारे में बता दिया और अपना सफर दूसरे माध्यम से पूरा करने की बात कही। इससे सवारियां काफी गुस्सा हो गई। काफी देर तक लोग वहां खड़े होकर एचआरटीसी प्रबंधन और सरकार को कोसते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि सुबह 7:00 बजे और दोपहर 1:00 बजे चंबा से चलने वाली बसें भी कई दिनों से बंद है। इस कारण लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। उधर, एचआरटीसी चंबा डिपो के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी आने से बस स्टार्ट नहीं हुई। मेकेनिक को बस ठीक करने के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें