फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसमील वर्करों की हड़ताल से यात्री परेशान

विज्ञापन
चंबा में हड़ताल पर बैठ प्रदर्शन करते पीस मील वर्कर। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। पीसमील वर्कर मंच की ओर से शुरू की गई अनिश्चितकालीन टूल डाउन हड़ताल 18वें दिन में प्रवेश कर गई। सरकार और निगम प्रबंधन की ओर से पीसमील वर्करों के हित के लिए कोई लिखित आदेश जारी नहीं किए गए हैं। पीसमील वर्करों को महज आश्वासन ही अब तक मिले हैं। मंच के प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि आंदोलनरत वर्करों के सब्र का बांध अब टूटने लग पड़ा है। उन्होंने बताया कि संघ की जायज मांगों को लेकर तकनीकी संगठन के पदाधिकारी भी दो घंटे की टूल डाउन हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार कर्मचारी हित की मांग को अनसुना कर रही है और उन्हें अनुबंध में नहीं लाया जा रहा है।
विज्ञापन

तकनीकी संगठन के राज्य उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि पीस मील वर्कर अपनी जायज मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार की ओर से इस मांग को बिना विलंब पूरा किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि पीस मील वर्करों की हड़ताल से जिले में यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। विभिन्न रूटों पर दौड़ने वाली बसें खराब हैं। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। निगम को खासा घाटा उठाना पड़ रहा है, वहीं सरकार की ओर से इसके बारे में कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर जल्द मांग पूरी न की गई तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें