फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हाईवे पर खुले आसमान तले यात्री, खत्म नहीं हो रहा वर्षाशालिका मिलने का इंतजार

Thu, 22 Jan 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के नये मेडिकल कॉलेज सरोल के पास वर्षाशालिका  के अभाव से खुले आसमान तले बस का इंतजार  करत
विज्ञापन
चंबा। दिन : वीरवार, स्थान : भरमौर-पठानकोट हाईवे-चंबा, समय : 9 से पूर्वाह्न 11 बजे। चंबा के सुल्तानपुर, परेल, सरोल, बालू, उदयपुर और सरु को जाने वाले यात्री बसों का हाईवे के किनारे खुले आसमान तले इंतजार कर रहे हैं। हाईवे प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग घोषणा के कई साल बाद यहां वर्षाशालिकाओं का निर्माण नहीं करवा पाया।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम सुबह 9 बजे हाईवे पर सुल्तानपुर में स्थिति जानने निकली तो वर्षाशालिका न होने से यात्रियों की परेशानी सामने आई। इसके बाद टीम शहर से पांच किलोमीटर दूरी पर हाईवे पर स्थित बालू नए पुल के समीप सुबह 9:30 बजे पहुंची, यहां पर डाइट सरु के विद्यार्थी, बीएड, आईटीआई प्रशिक्षु, महिलाएं और अन्य लोग बसों का इंतजार करते नजर आए।
इसके बाद टीम सुबह 10 बजे चंबा-तीसा मार्ग पर नए बालू के समीप पहुंची तो पुल के साथ खुले आसमान तले ही लोग बसों का इंतजार करते दिखे। इस दौरान यात्री निशा देवी, आरती देवी, कौशल्या देवी और बीना देवी ने कहा कि बारिश और तेज धूप के दिनों में यहां पर बसों का इंतजार करना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।बावजूद इसके किसी को भी इससे कोई लेना-देना नहीं हैं।
विज्ञापन

सुबह 10:45 बजे चंबा-तीसा मार्ग पर सरोल स्थित मेडिकल कॉलेज को जाने वाले रास्ते पर भी लोग बसों का इंतजार सड़क के किनारे खड़े होकर करते नजर आएं। अब वर्षाशालिका न होने को मजबूरी कहें या विभागीय लापरवाही, जिसका खामियाजा सवारियों को उठाना पड़ रहा है।
सरोल से कुछ ही दूरी पर सरोल से वाया परेल होकर हाईवे को जाने वाले लिंक मार्ग पर भी सड़क के किनारे सवारियां बस का इंतजार करती नजर आईं। पूर्वाह्न 11 बजे चंबा-तीसा मार्ग पर कियाणी को होकर जाने वाले संपर्क मार्ग के समीप भी वर्षाशालिका न होना ग्रामीणों को खलता नजर आया। उधर, लोक निर्माण विभाग चंबा मंडल के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि बालू नए पुल के समीप, सरोल और अन्य जगहों पर वर्षाशालिकाएं बनाने को लेकर हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

हाईवे पर वर्षाशालिका निर्मित करने को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द यह समस्या हल होगी। मीत शर्मा, अधिशासी अभियंता, हाईवे प्राधिकरण, मंडल चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें