फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत बस स्टैंड का यात्री प्रतीक्षालय बना गंदगी का अड्डा

Sun, 23 Aug 2026 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की खाली बोतलें और बीड़ी-सिगरेट के पैकेटों से पटा प्रतीक्षालय, बारिश में यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। जिस यात्री प्रतीक्षालय में लोगों को बस का इंतजार करते समय राहत मिलनी चाहिए, वही इन दिनों गंदगी और दुर्गंध से यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
बनीखेत बस स्टैंड स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के यात्री प्रतीक्षालय में जगह-जगह शराब की खाली बोतलें, बीड़ी-सिगरेट के पैकेट और कचरा बिखरा पड़ा है। सफाई व्यवस्था के अभाव में यहां दुर्गंध का आलम बना हुआ है।
विज्ञापन

यात्रियों में अनिल कुमार, रमेश कुमार, केवल सिंह, मनोज कुमार और नरेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में बसों का इंतजार करने के लिए यात्रियों को इसी प्रतीक्षालय का सहारा लेना पड़ता है लेकिन गंदगी के कारण यहां बैठना तो दूर, कुछ देर खड़ा रहना भी मुश्किल हो गया है। यात्रियों का कहना है कि प्रतीक्षालय की नियमित सफाई न होने से समस्या लगातार बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी बनीखेत से होकर गुजरते हैं। लंबे सफर और बारिश के बीच श्रद्धालु विश्राम के लिए प्रतीक्षालय में रुकते हैं। ऐसे में इसकी बदहाल स्थिति यात्रियों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भी परेशानी का कारण बन रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रतीक्षालय की नियमित सफाई करवाने के साथ वहां गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था के साथ निगरानी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि सार्वजनिक सुविधा दोबारा गंदगी का अड्डा न बने। उपमंडल अधिकारी डलहौजी अनिल भारद्वाज ने कहा कि मामला ध्यान में लाया गया है। संबंधित विभाग को निर्देश देकर जल्द प्रतीक्षालय की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें