फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी और सलूणी के 48 गांवों में पसरा अंधेरा

Sun, 23 Aug 2026 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने बहाल किए आठ ट्रांसफार्मर, खराब मौसम बन रहा बाधा
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने बहाल कीं मलबा आने से अवरुद्ध चल रहीं 11 में से छह सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के डलहौजी और सलूणी उपमंडल में बारिश ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया है। देर रात हुई बारिश के कारण डलहौजी क्षेत्र के अस्सी गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
बिजली बोर्ड की टीम ने रविवार को युद्धस्तर पर काम करते हुए आठ ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी है। हालांकि अभी भी 12 ट्रांसफार्मर बंद होने के कारण करीब 48 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर खराब ट्रांसफार्मरों और बिजली लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। लगातार बारिश के बीच मरम्मत कार्य में कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड की ओर से जल्द से जल्द शेष क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, बारिश के कारण भटियात क्षेत्र में भी सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। क्षेत्र में 11 मार्ग बंद हुए। इनमें छह सड़कों को लोक निर्माण विभाग ने बहाल कर दिया है। शेष पांच मार्गों को खोलने के लिए विभागीय टीमें मौके पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन

सलूणी उपमंडल में भी बारिश के कारण दो सड़क मार्ग बंद हुए हैं। इससे इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। लोक निर्माण विभाग की टीमें मार्गों से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने में जुटी हैं। बारिश को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सड़क व बिजली व्यवस्था से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना संबंधित विभाग को देने की आह्वान किया गया है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बारिश के कारण विभिन्न इलाकों में व्यवस्थाएं प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें