फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी में परमार का स्वागत, 2027 के लिए संगठन मजबूत करने का आह्वान

Mon, 28 Sep 2026 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला भाजपा प्रभारी एवं विधायक विपिन सिंह परमार के सोमवार को पांगी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।
इस दौरान रोड शो में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। परमार ने कार्यकर्ताओं के उत्साह का उल्लेख करते हुए कहा कि मौजूदा माहौल आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संकेत दे रहा है। उन्होंने कहा कि अभी ट्रेलर है, जबकि 2027 में पूरी तस्वीर सामने आएगी।
पंचायती राज चुनावों को लेकर परमार ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव निर्धारित समय पर न करवाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा डाली गई। पंचायतों के आरक्षण रोस्टर में बदलाव के अधिकार को लेकर भी उन्होंने सरकार से सवाल किए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने इस मामले को लेकर न्यायालय का रुख किया था और पांच प्रतिशत बदलाव के प्रावधान पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमार ने दावा किया कि भरमौर-पठानकोट क्षेत्र की कई पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रतिनिधि विजयी हुए हैं। उन्होंने जिला परिषद सहित पंचायत स्तर पर पार्टी समर्थित प्रतिनिधियों के चुने जाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें