फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बीच स्कूलों को खोलने के पक्ष में नहीं चंबा के अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के अभिभावक अभी स्कूलों को खोलने के पक्ष में नहीं हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच चंबा के अभिभावकों ने स्कूल बंद रखने का ही परामर्श शिक्षा विभाग को दिया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले के तहत 16 शिक्षा खंडों के अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से राय ली।
विज्ञापन

इस दौरान सभी ने एकमत होकर वर्तमान स्थिति के मुताबिक स्कूलों को अभी तक नहीं खोलने की बात कही है। उनके मुताबिक पिछले करीब तीन सप्ताह से जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहे हैं। हर दिन औसतन पांच से दस केस पॉजिटिव आ रहे हैं। वहीं, कई क्षेत्रों में ऐसे मामले आए हैं जिनका कोई यात्रा इतिहास भी नहीं है।
बहरहाल, इस तरह की स्थिति के बीच स्कूल खोलना सही निर्णय नहीं है। शिक्षा विभाग ने लोगों से मिली राय के बारे में निदेशालय को अवगत करवा दिया है। सरकार की ओर से अभिभावकों से स्कूल खोलने संबंधित राय मांगी गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद विभाग ने अभिभावकों से शिक्षा खंड कार्यालयों में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग करवाई। इसमें अभिभावकों ने स्कूल खोलने को लेकर अपनी राय दी। अभिभावकों ने स्पष्ट कहा है कि वर्तमान में स्कूल खोलना सही नहीं है।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा फौजा सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले के 16 शिक्षा खंडों के अभिभावकों और एसएमसी पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सुझाव लिए गए। उन्होंने कहा कि अभिभावक स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं है।
शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पॉल ने बताया कि जिले के 65 फीसदी अभिभावक स्कूलों को अभी खोलने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ली गई राय में अभिभावकों की ये राय सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें