फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल खुला, स्कूल मुखिया भरें बच्चों की स्कॉलरशिप फार्म,

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने सभी स्कूल प्रमुख और प्रधानाचार्यों सहित निजी स्कूलों के प्रबंधकों को बच्चों की स्कॉलरशिप भरने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल सरकार ने खोल दिया है। इसमें स्कूल प्रमुख लॉगइन कर बच्चों की स्कॉलरशिप फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन

विभाग ने सख्त आदेश दिए हैं कि स्कॉलरशिप से कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। अगर ऐसा होता है, संबंधित स्कूल प्रमुख लापरवाही के लिए खुद जिम्मेवार होंगे। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल में केंद्र और राज्य सरकार की चलाई जा रही विभिन्न स्कॉलरशिप योजना के तहत विद्यार्थियों के फार्म भर सकते हैं।
इसके लिए अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2020 निर्धारित की गई है। इसके भीतर स्कूल स्कूलों को विद्यार्थियों के फार्म भरने होंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पाल ने बताया कि स्कूलों को आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर तक यह पोर्टल खुला रहेगा। स्कूल प्रमुख इस मामले में त्वरित कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें