फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीखड में रोमांच के नाम पर दाव पर लगाई जा रही पर्यटकों की जिंदगियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। नैनीखड्ड में रोमांच के नाम पर पर्यटकों की जिंदगी को दांव पर लगाया जा रहा है। पर्यटन विभाग से अनुमति लिए बगैर ही नैनीखड्ड में पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग करवाई जा रही है, जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। क्योंकि पैराग्लाइडिंग की साइट चयनित करने से पहले पर्यटन विभाग विशेषज्ञों की राय लेता है। साथ ही चयनित स्थान पर हवा के रुख का भी जायजा लिया जाता है। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता प्रबंध किए जाते हैं लेकिन, नैनीखड्ड में इन तथ्यों पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। मात्र पैसे कमाने के चक्कर में पर्यटकों को हजारों मीटर हवा में मौत की सैर करवाई जा रही है। खज्जियार में बिना अनुमति हो रही पैराग्लाइडिंग का खामियाजा कुछेक पर्यटक अपनी जान देकर भुगत चुके हैं। बावजूद इसके नैनीखड्ड में पर्यटकों की जिंदगियों को दांव पर लगाया जा रहा है। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन को नैनीखड्ड में चल रहे मौत के इस खेल को समय रहते बंद करवाना होगा अन्यथा सुरक्षा के प्रबंध जांच कर नैनीखड्ड में पैराग्लाइडिंग की अनुमति प्रदान की जाए।
विज्ञापन

सहायक पर्यटक जिला अधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि नैनीखड्ड में जो लोग पैराग्लाइडिंग करवा रहे हैं उनके नाम पर विभाग की ओर से किसी तरह की लिखित एनओसी नहीं दी गई है। इसलिए बिना अनुमति पैराग्लाइडिंग करवा रहे लोगों पर विभाग कभी भी कार्रवाई कर सकता है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि पैराग्लाइडिंग करवाने वाले लोगों को वन विभाग की ओर से कई बार सचेत किया जा चुका है। अब विभाग की ओर से उनकी शिकायत एसडीएम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें