फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घरों के साथ लगे पेड़ में आग लगने से मची अफरा-तफरी

Mon, 02 Mar 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल विभाग की टीम ने बुझाई आग, लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

आग से खोखला हुआ पेड़ तेज हवा चलने पर हो सकता है धराशायी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हरदासपुरा वार्ड के मुगला मोहल्ला में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घरों के बीच लगे पेड़ में अचानक आग सुलग गई। लोगों को यही डर सताने लगा कि पेड़ की जलती टहनी यदि उनके घर पर गिरी तो बड़ा हादसा हो सकता है।
उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। आग बुझाने के लिए विभाग की टीम भी कुछ देर में पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने पेड़ में लगी आग को पानी की बौछार कर बुझाया। उन्होंने लोगों को यह भी चेतावनी दी कि यह पेड़ उनके लिए कभी भी नुक्सान दायक बन सकता है, इसलिए इसे हटाने के लिए वन विभाग को सूचित करें। आग लगने के कारण पेड़ खोखला हो चुका है। यह तेज हवा चलने पर गिर भी सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में करण महाजन, सुनील कुमार, कमलेश, राजेश कुमार, चमन सिंह और सूरज कुमार ने बताया कि जहां यह पेड़ है, उसके आसपास लोगों के रिहायशी मकान हैं। ऐसे में पेड़ गिरने पर जान माल का भी नुकसान हो सकता है। इसलिए प्रशासन को समय रहते इस पेड़ को हटाने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। उधर, फायर अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि पेड़ में लगी आग को बुझा दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें