पांगी(किलाड़)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को किलाड़ थाना की पुलिस टीम ने माल रोड का निरीक्षण किया।
इस दौरान बिना मास्क घूमने वाले छह लोगों के पुलिस ने चालान काटे। पुलिस ने तीन लोगों से मौके पर तीन हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। जबकि तीन लोगों के चालान कोर्ट में पेश किए गए। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने इसकी पुष्टि की है।