फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर पंचायत चुनाव में वार्षिक परीक्षा का खलल, कर्मचारियों की कमी

Wed, 18 Nov 2015 07:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 भरमौर में पंचायत चुनाव प्रबंध आसानी से पूरे नहीं हो रहे हैं। चुनाव प्रबंध के लिए यहां तीन दिन के लिए करीब 850 कर्मचारियों की जरूरत है। जबकि भरमौर के शीतकालीन स्कूलों में परीक्षाओं के चलते इतनी ज्यादा तादाद में अध्यापकों को चुनाव ड्यूटी पर बुलाना संभव नहीं है।
विज्ञापन


 कर्मचारियों के संकट से जूझ रहे भरमौर प्रशासन ने गैरजनजातीय इलाकों से मदद मांगी है और खासतौर पर खंड विकास कार्यालय मैहला से अतिरिक्त कर्मचारी मुहैया करवाने का आह्वान किया है।


 भरमौर में 26 नवंबर को चुनाव होने हैं। इसके लिए चुनाव पर तैनात कर्मचारी 24 नवंबर को रवाना होंगे और 26 नवंबर शाम तक ड्यूटी पर रहेंगे। इन कर्मचारियों को 27 नवंबर को अवकाश दिया जा सकता है। ऐसे में स्कूलों में शिक्षकों की वापसी 28 नवंबर से ही हो पाएगी। जबकि चुनाव के साथ-साथ ही स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं भी चलती रहेंगी। भरमौर में पहले चुनाव अभ्यास के दौरान ही कई स्कूल खाली गए थे।
विज्ञापन



भरमौर प्रशासन ने इस संबंध में जिला पंचायतीराज विभाग को अवगत करवा दिया है और मैहला विकास खंड से 450 कर्मचारियों को तैनात करने का आह्वान किया है। मैहला के यह सभी कर्मचारी भरमौर में पहले से चुनाव ड्यूटी पर तैनात ऐसे शिक्षकों की जगह लेंगे जिनके स्कूलों में वार्षिक परीक्षा के दौरान कोई शिक्षक नहीं बचा है।

इनसेट...
भरमौर में 850 कर्मचारियों की जरूरत है : एसडीएम
उधर, एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर का कहना है कि भरमौर में 850 लोगों की जरूरत है। सभी शिक्षकों को चुनाव में नहीं झोंका जा सकता है। इसलिए मैहला विकास खंड से मदद मांगी गई है। वहां से करीब 450 कर्मचारियों के मिलने का अनुमान है। इसके बाद कुछ शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा।

इनसेट...
450 कर्मचारी मैहला से भेजे जाएंगे : डीपीओ
वहीं, जिला पंचायतीराज विभाग अधिकारी एमएस नेगी का कहना है कि भरमौर प्रशासन की ओर से प्रस्ताव मिला था। इसके बाद 450 कर्मचारी मैहला ब्लॉक से तैनात करने का फैसला किया गया है। यह कर्मचारी 24 से 26 नवंबर तक चुनाव ड्यूटी पर रहेंगे। इन कर्मचारियों की वजह से भरमौर में चुनाव का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें