फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलूणी में वैन दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत एक अन्य सवार घायल

Wed, 18 Nov 2015 07:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल सलूणी में गुवाड़ी के समीप एक वैन बुधवार की सुबह दस बजे  दुर्घटना ग्रस्त हो गई, जिससे इस वाहन के चालक और एक अन्य सवार को गंभीर चोटें आई। यह मामला सुभाष कुमार पुत्र फकीरू राम गांव देवगाह सलूणी के बयान पर वाहन के चालक मंगल सिंह पुत्र बैंसु राम गांव खरोटी सलूणी पर दर्ज  किया गया है।
विज्ञापन


सुभाष कुमार ने बताया कि बुधवार को जब गुवाड़ी मार्ग से होकर जा रहा था तो अचानक तेज रफ्तार से एक वैन वहां से निकली जो कि कुछ दूर जाकर अचानक अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे चालक के साथ अन्य व्यक्ति राम पुत्र रघु राम निवासी सलूणी घायल हो गया।

घायलों को वहां मौजूद लोगों ने उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र सलूणी पहुंचाया। यह हादसा वाहन चालक की तेज रफ्तारी और लापरवाही की वजह से हुआ है। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों के बयान लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------------
बाइक गिरी, दो घायल
चंबा। चंबा बस स्टैंड बाया चामुंडा माता मार्ग पर शाम के समय एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दो युवक आंशिक रूप से घायल हो गए। इन घायलों में रिंकू और सूरज शामिल हैं। डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें