फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर में प्रधान पद के लिए 203 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Tue, 10 Nov 2015 07:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 पंचायत चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन उपमंडल की उन्नतीस पंचायतों से 28 पंचायतों से 794 अलग-अलग पदों के लिए प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन



प्रधान पद के लिए 203, उप प्रधान के लिए 189 व वार्ड पंच के 402 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। उपमंडल की कुल 29 पंचायतों में से कुगति पंचायत को छोड़ कर नामिनेशन नामांकन की सूचना प्राप्त हो चुकी है। सबसे ज्यादा घरेड़ व बड़ग्रां पंचायत से चौदह-चौदह प्रत्याशियों ने सबसे ज्यादा पर्चे दाखिल किए हैं। जबकि प्रंघाला, न्याग्रां, बजोल, कुठेड़ से तीन-तीन सबसे कम प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।

कुल 163 वार्ड पंचों के लिए 402 पर्चे दाखिल हुए हैं। इस तरह उपमंडल में वार्ड पंच से लेकर प्रधान पद तक काफी दंगल होने का अनुमान है। कई-कई जगह पर वार्ड पंच के लिए चार-चार प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमंडल की कुल 29 पंचायतों में से प्रधान पद के लिए पंद्रह पंचायतें महिलाओं के आरक्षित हैं। जबकि चौदह पद अनारक्षित हैं। उप प्रधान पद के लिए कोई आरक्षण नहीं है, तो वार्ड के लिए भी कैटगिरी के मुताबिक आरक्षण किया गया है। यह जानकारी पंचायत निरीक्षक राजेश्वर धीमान ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें