फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्वच्छता पुरस्कार पाने वाली पंचायत शौचालय की सुविधा को तरसी

Wed, 04 Dec 2024 11:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। एक तरफ जहां ग्राम पंचायत होली वर्ष 2012 में स्वच्छ पंचायत का पुरस्कार हासिल कर चुकी है तो वहीं, वर्तमान में स्थानीय दुकानदारों सहित ग्रामीणों का शौचालय सुविधा न होने से शर्मसार होना पड़ रहा है। हालांकि, पंचायत की ओर से यहां शौचालय की व्यवस्था की गई है, लेकिन यह शौचालय पिछले आठ माह से बंद पड़ा है। बताया जा रहा है कि जहां यह शौचालय बना है, वहां जमीन धंस रही है। ऐसे में लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


शौचालय के भीतर दीवाराें में दरारें आ गई है। व्यापार मंडल होली के प्रधान राकेश कुमार, ठाकुर कुमार, संजय कुमार, संजीव कुमार, कुक्कू, प्रवीण कुमार, सुरेश कुमार, सुजान सिंह और वीर सिंह कहना है कि इस बारे वे पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत करवा चुके हैं। मगर अभी तक कोई सुध नहीं ली गई है। इस बात को लेकर व्यापारियों में खासा रोष है। पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत होली के प्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द शौचालय की मरम्मत करवाई जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। ग्राम पंचायत होली की प्रधान पूजा गुरदास का कहना है कि इस शौचालय को नुकसान की रिपोर्ट में डाल दिया है। जब भी बजट मुहैया होता है तो जल्दी से जल्दी इसकी मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें