धरवाला (चंबा)। विकास खंड मैहला के अंतर्गत आने वाली सुनारा पंचायत को दो पंचायतों में विभाजन करने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। सुनारा निवासी हाकम ठाकुर और अन्य ने पंचायत का विभाजन करने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने उपायुक्त को बताया कि सुनारा पंचायत विकास खंड मैहला की सबसे बड़ी पंचायत है। सुनारा पंचायत का क्षेत्रफल सात से आठ किलोमीटर के दायरे में आता है। जबकि इस पंचायत में 27 गांव आते हैं।
एक पंचायत का पूरा निरीक्षण करने के लिए किसी भी अधिकारी के लिए एक दिन में करना सक्षम नहीं है। ऐसे में पंचायत में होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच भी सही से नहीं हो पाती। जिस प्रकार से पंचायत की आबादी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। उसे देखते हुए पंचायत का विभाजन होना काफी जरूरी है। इससे जहां पंचायत में विकास कार्याें के लिए अलग-अलग बजट आएगा तो वहीं विकास कार्यों को भी गति मिल पाएगी। इसलिए पंचायत का विभाजन होना काफी जरूरी है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।