फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पंचायत चुनाव तय करेंगे कांग्रेस और भाजपा विधायकों की दिशा और दशा

Sat, 23 May 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने-अपने परिक्षेत्र से जिला परिषद, बीडीसी, प्रधानों की जीत सुनिश्चित करना बना चुनौती
विज्ञापन

चुनावों में विधायकों की कार्यक्षमता तय करेगी विधानसभा चुनावों के लिए उनकी योग्यता
संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में जिले के कांग्रेस और भाजपा विधायकों की साख दांव पर रहेगी। पंचायत चुनाव किसी भी विधायक के जमीनी प्रभाव और कार्यक्षमता के असली थर्मामीटर होते हैं।
अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्यों और पंचायत प्रधानों की जीत सुनिश्चित करना उनके लिए बड़ी चुनौती है। आने वाले विधानसभा चुनावों की रूपरेखा इन्हीं परिणामों और नेताओं की प्रतिष्ठा पर टिकी है। विधानसभा क्षेत्र भटियात और चंबा से कांग्रेस विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, चंबा हलके से विधायक नीरज नैय्यर हैं।
विज्ञापन




भाजपा से चुराह के विधायक डाॅ. हंसराज, भरमौर-पांगी में डॉ. जनक राज और डलहौजी में डीएस ठाकुर हैं। भटियात में भाजपा नेता बिक्रम सिंह जरयाल, चंबा से पूर्व विधायक पवन नैय्यर, चुराह से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके यशवंत खन्ना, पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, भरमौर-पांगी से पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, ललित ठाकुर की प्रतिष्ठा भी दाव पर रहेगी। चुनावों में वर्तमान और पूर्व विधायकों को ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी के प्रभाव का आकलन करते हुए आगे बढ़ना होगा। उनके लिए अपने गृह क्षेत्र में गुटबाजी को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं को एकजुट करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन






निर्विरोध चुने 411 पंचायत प्रतिनिधि

जिला में 411 पंचायत प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित चुने गए हैं। इनमें 4 प्रधान, 7 उप प्रधान सहित 400 पंचायत सदस्य शामिल हैं।





पंचायत प्रधान के 319 प्रत्याशी मैदान में



जिले में 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में होने जा रहे पंचायती राज चुनावों में प्रधान के 319 पदों के लिए 1293, उप प्रधान के 319 पदों के लिए 1303, वार्ड सदस्य के 1793 पदों के लिए 4013, पंचायत समिति सदस्य के 135 पदों के लिए 592 और जिला परिषद सदस्य के 18 पदों के लिए 114 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें