फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में पहली बार शुरू हुआ पंचकर्म तकनीशियन कोर्स

Mon, 10 Aug 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा में पहली बार शुरू हो रहा यह कोर्स, युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा में पहली बार युवाओं को पंचकर्म टेक्नीशियन कोर्स करने की सुविधा उपलब्ध हुई है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा ने किया। कोर्स के शुरू होने से जिले के युवाओं को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से जुड़े क्षेत्र में कौशल हासिल करने का अवसर मिलेगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 14 युवा हिस्सा ले रहे हैं। इनमें आठ लड़के और छह लड़कियां शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पंचकर्म चिकित्सा पद्धति से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, तकनीकों और आवश्यक व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म टेक्नीशियन कोर्स शुरू होने को युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे उन्हें स्थानीय स्तर पर ही प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और आयुर्वेद के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा ने कहा कि चंबा में पहली बार इस तरह का कोर्स शुरू किया गया है। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें