फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में पाकिस्तानी झंडे मिलने से सनसनी

Wed, 08 Feb 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
pakistani flag - फोटो : pakistani flag
विज्ञापन
साहो क्षेत्र में पाकिस्तानी झंडे मिलने से सनसनी फैल गई है। मुस्लिम बहुल इलाके साहो में झंडे दिखने की सूचना बुधवार दोपहर पुलिस को मिली थी। इसके बाद डीएसपी वीर बहादुर समेत पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई।
विज्ञापन


झंडे की यह लड़ी पल्यूूर पंचायत के सांगो नाला में पड़ी थी। यहां करीब आधा दर्जन झंडे एक लड़ी में पिरोये गए थे। पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया है।

मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस ने शुरूआती छानबीन में इन झंडों को मुस्लिम बहुल इलाकों में मस्जिद या मदरसे के बाहर टांगे जाने वाले हरे झंडे की श्रेणी में लिया है। पुलिस ने मौके पर सभी साक्ष्यों की बारीकी से छानबीन की है।

आसपास पाकिस्तान से जुड़ी किसी भी तरह की लिखित सामग्री नहीं मिली है। इससे पूर्व इसी इलाके में सामुदायिक तनाव भी पनप चुका है। पुलिस ने पिछले दिनों पूजास्थल को नुकसान पहुंचाने के आरोप में समुदाय विशेष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कुछ समय पूर्व इसी इलाके में रह रहे हिंदू परिवारों ने जान का खतरा बताकर प्रशासन से कहीं और बसाए जाने की मांग भी की थी। अब एक बार फिर से झंडे बरामद होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बुधवार को पुलिस ने इस सिलसिले में कई लोगों से पूछताछ की है। 
--
पुलिस कर रही है छानबीन : डीएसपी 
डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि मौके से करीब आधा दर्जन चांद और तारे वाले हरे झंडे बरामद हुए हैं। ये छोटे-छोटे आकार में हैं। इन्हें मुस्लिम बहुल इलाकों में आमतौर पर बांधा जाता है। कहा कि झंडे किसने और किस मकसद से बांधे हैं पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें