फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहलगाम आतंकी हमला... चंबा में आज तीन घंटे का बंद, निकाली जाएगी रोष रैली

Thu, 24 Apr 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य हमले के विरोध में वीरवार को जिला मुख्यालय चंबा समेत भरमौर, भटियात और सलूणी में सुबह 9ः00 बजे से 12ः00 बजे तक व्यापारिक संस्थान बंद रहेंगे। चंबा जिला व्यापार मंडल ने राज्य व्यापार मंडल के भारत बंद आह्वान का समर्थन करते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र महाजन ने कहा कि मानवता को झकझोर देने वाली इस घटना के विरोध में सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रख मृतक पर्टयकों को श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और अन्य सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यालय में रोष रैली भी निकाली जाएगी।
विहिप प्रदेशाध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने बताया कि यह रैली सुबह 10 बजे मुख्य बाजार से शुरू होगी। रैली के दौरान इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका जाएगा और शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हमला न सिर्फ निर्दोष पर्यटकों पर था, बल्कि यह मानवता पर भी हमला है, जिसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें