फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कार हादसे पर 9% ब्याज सहित 15 लाख रुपये अदा करने का आदेश

Thu, 22 Jan 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कार की इंश्योरेंस होने के बावजूद मुआवजा राशि न देने पर जिला उपभोक्ता आयोग धर्मशाला/चंबा की अदालत ने इंश्योरेंस कंपनी पर शिकंजा कसते हुए उसे 15 लाख रुपये की राशि नौ प्रतिशत ब्याज सहित पीड़ित परिवार को अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा कंपनी को 50 हजार रुपये मुआवजे के रूप में और 10 हजार रुपये मुकदमेबाजी के खर्च के रूप में भी चुकाने होंगे।
मामला एक कार दुर्घटना का है, जिसमें 24 अक्तूबर 2023 को चंबा-पठानकोट मार्ग पर जड्डा के समीप बंदरों के सड़क पर पत्थर गिराने के कारण एक परिवार की ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इंश्योरेंस कंपनी ने मुआवजा राशि देने से इन्कार कर दिया था। इस पर पीड़ित परिवार ने उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया।
शिकायतकर्ता ललिता कुमारी, रिया कुमारी और अन्य उत्तराधिकारियों ने बताया कि उनकी कार की इंश्योरेंस 30 जुलाई 2023 से 29 जुलाई 2024 तक थी। 24 अक्तूबर 2023 को गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें ललिता कुमारी के पति रमेश कुमार घायल हो गए और 11 नवंबर 2023 को लुधियाना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद जब परिवार ने मुआवजे के लिए इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क किया तो कंपनी ने दस्तावेजों की तफ्तीश के बाद मुआवजा देने से मना कर दिया।
इसके बाद, पीड़ित परिवार ने जिला उपभोक्ता आयोग धर्मशाला/चंबा में केस दायर किया, जहां आयोग ने इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें