फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की कमी से ओपीडी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी से अन्य चिकित्सकों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश भारती की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज फैकल्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर कॉलेज में चिकित्सकों की कमी से मरीजों को हो रही परेशानी से अवगत करवाया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल डॉक्टर पंकज गुप्ता, डॉ. आदित्य कश्यप और डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का चौथा सत्र शुरू हो चुका है लेकिन अभी तक कॉलेज में क्लीनिकल विभागों में चिकित्सकों की कमी पूरी नहीं हो पाई है। इसकी वजह से रुटीन की ओपीडी और प्रशिक्षुओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। डॉक्टरों की कमी से जहां मरीज परेशान हो रहे हैं वहीं चिकित्सकों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। समय रहते मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी पूरी नहीं की गई तो आने वाले समय में हालात बिगड़ सकते हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि एमसीआई की गाइडलाइन के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में चार साल तक सेवाएं देने वाले असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रमोशन दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा के चंबा मेडिकल कॉलेज में तैनात अनुबंध चिकित्सकों को सरकार पिछड़ा जिला का भत्ता दे रही है लेकिन नियमित चिकित्सकों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर भी नियमित चिकित्सकों में रोष है। सरकार से आग्रह है कि अनुबंध चिकित्सकों की तर्ज पर नियमित चिकित्सकों को भी पिछड़ा जिले में सेवाएं देने का भत्ता प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को सुनने के बाद शीघ्र उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें