फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा बस अड्डे में एक ही नल, पानी पीने को लग रही कतार

Sat, 21 Sep 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा बस स्टैंड में पीने के लिए लगे पानी के कूलर खराब हैं। महज एक ही नल सुचारू है। शेष टूटे पड़े हैं। हर दिन सैकड़ों लोग चंबा बस स्टैंड पहुंचते हैं। इन्हें पानी पीने के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। हैरानी की बात है कि इतना बड़ा बस स्टैंड है और पानी पीने के लिए एक ही नल है।
विज्ञापन

लोगों में सुशीला देवी, सुनीता देवी, नेहा कुमारी, अनिल कुमार और हितेश कुमार ने कहा कि बस स्टैंड पहुंचने पर पानी की बेहद दिक्कत रहती है। एकमात्र नल है। इसके साथ ही दूसरा नल टूटा हुआ है। इतनी गर्मी में लोगों को पानी पीने के लिए लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है। लोगों ने निगम प्रबंधक से मांग की है कि खराब और टूटे नलों को ठीक किया जाए, जिससे लोगों को पानी पीने के लिए लाइन में खड़ा न होना पड़े। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। समस्या का समाधान करने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें