फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल 44 फीसदी शिशुओं को ही छह माह करवाया जा रहा स्तनपान : डॉ. बिपिन

Tue, 05 Aug 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में महिलओं स्तनपान बारे जागरूक करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिला स्तरीय स्तनपान सप्ताह चंबा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर की अध्यक्षता में शुरू हुआ। इस दौरान डॉ. बिपिन ठाकुर ने गर्भवतियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में सभी नवजात शिशुओं में से केवल 44 प्रतिशत शिशुओं को ही जीवन के पहले छह महीनों में केवल स्तनपान कराया जाता है। विश्व स्वास्थ्य सभा ने इसका 2025 तक 50 प्रतिशत लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्तनपान न होना लाखों शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण के लिए खतरा है, इसलिए जीवन में सर्वोत्तम संभव शुरुआत के रूप में स्तनपान का महत्व पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। इस विश्व स्तनपान सप्ताह पर विशेष रूप दूरदराज इलाके में रहने वाले सबसे कमजोर परिवारों के लिए यह जानकारी पहुंचाना आवश्यक है।

स्तनपान शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए एक सुरक्षित, पौष्टिक और सुलभ भोजन स्रोत की गारंटी देता है। स्तनपान शिशु के लिए प्रथम टीके के रूप में भी कार्य करता है, जो उसे बचपन की सामान्य बीमारियों से बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें