चंबा जल शक्ति विभाग की और से दिया गया बिल।स्रोत जागरूक पाठक
चंबा। जल शक्ति विभाग ने पेयजल के उपभोक्ता को झटका दिया है। जनसाली वार्ड के रामगढ़ मोहल्ला निवासी प्रेम कुमार गुप्ता ने बीते माह समय पर पानी का बिल जमा करवाया था, लेकिन अब उन्हें पुराने बिल की राशि जोड़कर नया बिल थमा दिया है। प्रेम कुमार गुप्ता ने बताया कि वह पहले 88 रुपये के बिल की अदायगी कर चुके हैं। अब उन्हें 1,865 रुपये पानी का बिल थमा दिया है। बार-बार पुराना बिल पेंडेंसी में डालकर थमाना समझ से परे है। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि यदि इस प्रकार की गलती हुई है तो इसकी जांच की जाएगी।