फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया कल से शुरू

विज्ञापन
online admission will started in Chamba college from 26th july
विज्ञापन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में 26 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस संदर्भ में कॉलेज प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों के मुुताबिक प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन ही रहेगी। इसके लिए विद्यार्थियों को वेबसाइट में ऑनलाइन ही फॉर्म भरना होगा। कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट gcchambahighalteducation.in पर जाकर विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम और बीवॉक प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्नातक वर्ष सहित बीबीए, बीसीए प्रथम सेमेस्टर सत्र 2021-22 के लिए सोमवार से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। विद्यार्थियों को gcchambahighalteducation.in वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा। उसके बाद दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़कर ऑनलाइन जानकारी भरनी होगी। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को पहले पंजीकरण फॉर्म भरना होगा। उसके बाद अपनी ईमेल के साथ लॉग इन करके अपना प्रवेश पत्र फॉर्म भरना होगा।
द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को अपने पुराने प्रमाणिकता विवरण के साथ अपना प्रवेश पत्र फॉर्म भरना होगी। ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 26 जुलाई से 14 अगस्त तक चलेगी। विद्यार्थी 9 अगस्त से 14 अगस्त तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने साफ किया है कि किसी प्रकार की सहायता और परेशानी के लिए विद्यार्थी वेबसाइट पर दिए गए नंबरों के जरिये संपर्क कर सकते हैं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते प्रवेश प्रक्रिया अब ऑनलाइन की जा रही है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने बताया कि 26 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो रही है। कहा कि बच्चों को प्रवेश ऑनलाइन ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें