फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रोष प्रदर्शन के लिए चंबा से शिमला जाएंगे एक हजार प्राथमिक शिक्षक

Fri, 25 Apr 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला स्थित निदेशालय में प्रस्तावित रोष प्रदर्शन को लेकर बनाई रणनीति
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बोले, यह धरना मांगों को लेकर ही नहीं, अस्तित्व की लड़ाई भी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शिमला में 26 अप्रैल को प्रस्तावित रोष-प्रदशर्न में जिला चंबा से करीब एक हजार प्राथमिक शिक्षक भाग लेंगे। यह जानकारी प्राथमिक शिक्षक संघ जिला चंबा के अध्यक्ष पुनीत निराला ने दी। बताया कि इस प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि यह धरना केवल मांगों का प्रदर्शन नहीं बल्कि प्राथमिक शिक्षकों के अस्तित्व और सम्मान की रक्षा के लिए एक निर्णायक आवाज़ है।
विज्ञापन

चंबा जिला इस संघर्ष में पीछे नहीं रहेगा और जिले के लगभग 800 से 1000 शिक्षक इस प्रदर्शन में भाग लेने शिमला पहुंचेंगे। निराला ने यह भी स्पष्ट किया कि चंबा से शामिल होने वाले सभी शिक्षक पूरी शांति, अनुशासन और गरिमा के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। सभी खंडों को अपने-अपने बैनर और नारे तख्तियों के साथ पहुंचने का निर्देश दिया गया है। यह ऐतिहासिक प्रदर्शन गुणवत्ता के नाम पर की जा रही अन्यायपूर्ण नीतियों और शिक्षकों की अनदेखी के विरोध में है। अब केवल एक मांग पत्र नहीं बल्कि शिक्षा व्यवस्था को पुनः शिक्षक केंद्रित बनाने की पुकार बन चुका है। उन्होंने सभी शिक्षक साथियों से आह्वान किया है कि वे भारी से भारी संख्या में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें