फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जिले में एक और मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में कोरोना से 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। बुजुर्ग महिला निमोनिया से ग्रस्त थी। इसके अलावा चंबा में बुधवार को कोरोना के 25 नए मामले सामने आए हैं। विकास खंड चंबा के तहत पंचायत के गांव की महिला को मंगलवार देर रात मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। यहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया है। मगर यहां उपचार के दौरान देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, कोरोना संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट करने का की प्रक्रिया शुरू कर दी है। है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार विकासखंड चंबा के तहत पुखरी ब्लॉक की बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया था, मरीज को निमोनिया की भी शिकायत थी। इसको देखते हुए चिकित्सकों ने उनका कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लिया। मगर देर रात महिला की मौत हो गई। इसके बाद बुधवार को आई रिपोर्ट में महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिले में अभी तक कोरोना से 25 लोगों की मौत हो चुकी है।
बुधवार देर शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमितों में तीसा से एक, सुंडला से दो, भटियात से एक, भरमौर से एक , भटियात से एक, डलहौजी से दो, सिहुंता ब्लॉक से एक, मोहल्ला जुलाहकडी से एक, सलूणी से एक, मोहल्ला अपर जुलाहकड़ी से एक, हरदासपुरा से एक, सुलतानपुर से एक, ब्लॉक पुखरी से एक, आदर्श नगर से एक, करियां से एक, पुखरी से एक और ओबड़ी मोहल्ले से दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।
विज्ञापन

सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि बुधवार को एक बुजुर्ग महिला की मौत स्रह्य अलावा 20 मामले कोरोना संक्रमण के सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमितों को कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें