फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: फुलनू टाला से लुडेरा तक लगा एक किमी लंबा जाम, एक घंटा फंसी रही एंबुलेंस

Thu, 25 Apr 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा-साहो मार्ग पर लगा वाहनों का जाम।संवाद
विज्ञापन
साहो (चंबा)। मेडिकल काॅलेज सरोल के लिए बिछाई जा रही पेयजल लाइन के कारण लंबा जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वीरवार को करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा है।
विज्ञापन

इसमें बसें, मालवाहक वाहनों समेत छोटी गाड़ियां फंसी रहीं। करीब पौने घंटे तक मरीज को लेकर चंबा आ रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। युवाओं ने जैसे-तैसे कर जाम खुलवा कर एंबुलसें के लिए रास्ता बनाया और अन्य राहगीरों को राहत दिलाई। पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़क के दोनों ओर खोदाई की गई है। इससे मार्ग संकीर्ण हो गया है। इस कारण जाम लग रहा है। लोगों का आरोप है कि सड़क के दोनों ओर खोदाई करने से रोजाना फुलनू टाला से लुडेरा तक करीब एक किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग रहा है। इससे राहगीरों और साहो क्षेत्र से एंबुलेंस में मेडिकल काॅलेज के लिए लाए जाने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि वे क्रमवार खोदाई करवाने के लिए जलशक्ति विभाग से कह चुके हैं, लेकिन ठेकेदार की मनमानी से लोग परेशान हो रहे हैं।
जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार, चालकों में राजीव कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, दिनेश कुमार और राजीव कुमार ने कहा कि चंबा-साहो मार्ग को जिले के नंबर-वन मार्ग के नाम से जाना जाता है। रोजाना लग रहे जाम में रोजाना लोग फंस रहे हैं। वीरवार को एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। जिप सदस्य समेत युवाओं ने जाम खुलवाकर चालकों को राहत दिलाई।
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता गौरव ठाकुर ने बताया कि ठेकेदार को व्यवस्थित तरीके से कार्य करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, जिससे मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियां न उठानी पड़ें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें